धान अधिप्राप्ति में राशि गबन मामले में पैक्स प्रबंधक गिरफ्तार
Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 26 Apr 2026 9:26 PM
धान अधिप्राप्ति में राशि गबन मामले में पैक्स प्रबंधक गिरफ्तार
जयपुर. जयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हासार पैक्स में हुए धान अधिप्राप्ति में सरकारी राशि गबन मामले में आरोपित पैक्स प्रबंधक रंजीत यादव पिता अर्जुन यादव ग्राम मल्होरीचक को गिरफ्तार कर लिया गया. कोल्हासार पैक्स अध्यक्ष, प्रबंधक व प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों पर धान अधिप्राप्ति वर्ष 2025 में लगभग 50 लाख रुपए सरकारी राशि गबन के मामले में जयपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज है. हाई कोर्ट पटना ने अध्यक्ष व प्रबंधक पर राशि देने की बांड पर सभी को बेल दिया गया था. न्यायालय द्वारा प्रबंधक के हिस्से की राशि यानि 19 लाख 200 रूपये जमा नहीं करने पर उसके विरूद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया. इससे पहले प्रबंधक के घर पर इश्तेहार चिपकाने की भी कार्रवाई की गई थी. जयपुर थाना अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने दल बल के साथ झारखंड बॉर्डर स्थित चौवालिस मोड़ के समीप से फरार पैक्स प्रबंधक रंजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया. जिसे पुलिस अभिरक्षा में बांका कोर्ट भेजा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










