स्कूली बच्चों की पत्थरबाजी में एक छात्र हुआ घायल

थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में शनिवार को दो छात्रों द्वारा आपस में एक-दूसरे पर की गई पत्थरबाजी में एक छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया.
परिजन ने दो छात्रों के विरुद्ध थाना में दर्ज करायी रिपोर्ट चांदन. थाना क्षेत्र अंतर्गत नावाडीह गांव स्थित प्रोन्नत मध्य विद्यालय में शनिवार को दो छात्रों द्वारा आपस में एक-दूसरे पर की गई पत्थरबाजी में एक छात्र बुरी तरह से जख्मी हो गया. नावाडीह निवारी राजेश रमानी के 13वर्षीय जख्मी पुत्र शंकर कुमार का चांदन सीएचसी में प्राथमिक उपचार कराया गया. घटना के संबंध में राजेश रमानी ने स्कूल के दो छात्रों प्रिंस कुमार व पीयूष कुमार के विरूद्ध चांदन थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई है. जिसमें पत्थर से प्रहार कर शंकर कुमार को जख्मी कर देने का आरोप लगाया गया है. अभिभावकों का आरोप है कि पढाई के समय भी अधिकांश शिक्षक अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त रहते हैं. जिससे बढी अनुशासनहीनता की वजह से ऐसी घटनाएं घटित होते रहती है. इधर प्रधानाध्यापक प्रीति कुमारी ने कहा कि छात्र शंकर कुमार स्कूल नहीं आया था. उसके अभिभावक बिना अनुमति के ही स्कूल में घुसकर छात्र के साथ मारपीट की और शिक्षकों के बारे में अपशब्द कहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










