प्रतिबंधित कफ सिरप तस्करी मामले में एक नामजद अभियुक्त गिरफ्तार

Published by : Abhay Kumar Updated At : 01 Dec 2025 9:39 PM

विज्ञापन

प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में जिलेबिया मोड़ पुलिस ने मुंगेर जिला के बाथ थाना क्षेत्र के बेलारी गांव से फरार अभियुक्त रूपेश यादव उर्फ आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया.

विज्ञापन

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र से 25 नवंबर को जब्त 831 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप मामले में जिलेबिया मोड़ पुलिस ने मुंगेर जिला के बाथ थाना क्षेत्र के बेलारी गांव से फरार अभियुक्त रूपेश यादव उर्फ आदित्य कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जानकारी के अनुसार, 25 नवंबर को गुप्त सूचना के आधार पर झारखंड से असरगंज जा रही एक ऑटो कार से जिलेबिया मोड़ पुलिस ने 831 बोतल प्रतिबंध कफ सिरप जब्त किया था. जिसमें पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. वहीं कार को पासिंग कर रहे बाइक सवार एक अभियुक्त पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था. जिसे पुलिस ने सोमवार को बेलारी गांव से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अभियुक्त रुपेश यादव उर्फ आदित्य कुमार को न्यायिक हिरासत बांका भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Abhay Kumar

लेखक के बारे में

By Abhay Kumar

Abhay Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन