अहिरो में हुए बम विस्फोट में एक और जख्मी की मौत, अब तक जख्मी दो बच्चे मरे

Updated at : 13 Apr 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
अहिरो में हुए बम विस्फोट में एक और जख्मी की मौत, अब तक जख्मी दो बच्चे मरे

- घर में बम रखने के आरोप में दो नामजद गिरफ्तार

विज्ञापन

– घर में बम रखने के आरोप में दो नामजद गिरफ्तार प्रतिनिधि, धोरैया (बांका) . थाना क्षेत्र के अहिरो गांव स्थित अल्पसंख्यक टोला में गत शुक्रवार की देर शाम हुये बम विस्फोट में जख्मी दो बच्चों की मौत इलाज के दौरान भागलपुर मायागंज अस्पताल में हो गयी. जिसमें इस्माइल अंसारी का पुत्र कुर्बान (8) एवं सद्दाम अंसारी का पुत्र सनाउल्लाह (5) शामिल हैं. पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर दो नामजद मो. इस्माइल व मो. नूर मोहम्मद को गिरफ्तार किया है. धोरैया थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बौंसी एसडीपीओ अर्चना कुमारी ने बताया कि इस घटना में अहिरो गांव निवासी मो. इस्माइल एवं नूर मोहम्मद शामिल हैं. अल्पसंख्यक टोले में हुए बम विस्फोट मामले में थानाध्यक्ष अशोक कुमार के बयान पर धोरैया थाना में पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में गांव के मो. इस्माइल, आरिफ अंसारी, फारूक अंसारी उर्फ जफीर अंसारी, असगर अंसारी व नूर मोहम्मद का नाम शामिल है, जो किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने के लिए कहीं बाहर से बम मंगवा कर घर में रखा था. घटना के दिन मो. इस्माइल के घर के सामने चार बच्चे आपस में खेल रहे थे. इसी बीच अचानक बम विस्फोट होने के कारण चारों बच्चे गंभीर रूप से जख्मी हो गये. जिनमें दो बच्चों की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल भागलपुर में मौत हो गयी, जबकि अन्य दो बच्चे असी शहनाई का पुत्र अबू अनीफा (7) एवं इस्माइल अंसारी का पुत्र मुस्तफा (11) का इलाज भागलपुर में चल रहा है. जिनकी स्थिति नाजूक बनी हुई है. उधर गांव में अभी भी पुलिस मौजूद है. -पुलिस ने इस्माइल के घर से बम का सामान किया बरामद घटना के बाद पुलिस ने मो. इस्माइल के घर की तलाशी ली. तलाशी में इस्माइल के सबसे पीछे वाले झोपड़ीनुमा मिट्टी रसोई घर से कागज में लपेटा हुआ बारूद, महीन गिट्टी, कांच का महीन टुकड़ा, सल्फर जैसा पाउडर व लकड़ी एवं प्लास्टिक के दो ढक्कन से बना एक तराजू तथा हरे रंग का पाउडर बरामद हुआ. एसडीपीओ ने बताया कि बम बनाने में प्रयुक्त सामग्री को जब्त करते हुए थाना में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार दोनों आरोपितों को बांका जेल भेजा जा रहा है. इस संदर्भ में धोरैया थाना में विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. उधर घटना के दूसरे दिन शनिवार को एफएसएल भागलपुर की टीम भी जांच के लिए अहिरो गांव पहुंची. जहां टीम ने घटना स्थल पर से सड़क पर गिरे खून व मिट्टी के नमूने जब्त की है. टीम में अमित कुमार व सुनील कुमार शामिल थे. एसडीपीओ ने आगे बताया कि मामले में पुलिस की जांच जारी है. कहां से बम मंगाया गया है इसकी पडताल की जा रही है. इस मौके पर एफएसएल टीम के साथ रजौन सर्किल इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, धोरैया थानाध्यक्ष आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन