वट सावित्री के दिन नवविवाहिता ने मायके में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

Published by : DEEPAK KUMAR CHOUDHARY Updated At : 26 May 2025 9:49 PM

विज्ञापन

वट सावित्री के दिन नवविवाहिता ने मायके में ही फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन

चांदन. महज तेरह दिन पूर्व जिस लड़की की शादी पिता द्वारा जमीन बेचकर धूमधाम से कराई गई थी, उसी नवविवाहिता को पति द्वारा वट सावित्री पूजा के लिए अपने साथ ले जाने आया, तो नवविवाहिता ने मायके में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. हालांकि परिजनों द्वारा शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बिरनियां पंचायत के नीलकोठी गांव निवासी सहदेव प्रमाणिक ने अपनी जमीन बेचकर पुत्री प्रीति कुमारी की शादी पश्चिम बंगाल में महज 13 दिन पूर्व धूमधाम से किया था. शादी के बाद प्रीति अपने ससुराल गयी, फिर कुछ दिन बाद मायके आयी. रविवार को प्रीति का पति वट सावित्री पूजा को लेकर अपने साथ घर ले जाने अपने ससुराल नीलकोठी आया. सोमवार की सुबह अपनी पत्नी को साथ घर जाने की तैयारी कर रहा था, लेकिन सोमवार अहले सुबह उसका शव घर के अंदर रस्सी के सहारे लटकता बरामद हुआ. इसके साथ ही परिजनों में कोहराम मच गया. घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

लेखक के बारे में

By DEEPAK KUMAR CHOUDHARY

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन