समृद्धि यात्रा : नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व डिग्री कॉलेज का सीएस कर सकते हैं उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
समृद्धि यात्रा : नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व डिग्री कॉलेज का सीएस कर सकते हैं उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत कटोरिया में आगामी 17 मार्च मंगलवार को संभावित जनसभा व उदघाटन कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है

विज्ञापन

डीडीसी, एसडीएम व एसडीपीओ ने जनसभा स्थल का किया निरीक्षण कटोरिया. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा के तहत कटोरिया में आगामी 17 मार्च मंगलवार को संभावित जनसभा व उदघाटन कार्यक्रम को लेकर युद्ध स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शुक्रवार को डीडीसी उपेंद्र सिंह, एसडीएम राजकुमार व एसडीपीओ डाॅ रवींद्र मोहन प्रसाद ने कटोरिया में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन, निर्माणाधीन डिग्री कॉलेज, जनसभा स्थल, विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी स्थल, हेलीपैड स्थल, पार्किंग स्थल आदि का निरीक्षण किया. साथ ही उपस्थित अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिए. मौके पर डीआरडीए डायरेक्टर श्रीनिवासन, कटोरिया नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी अनुराग कुमार, कटोरिया इंस्पेक्टर रंजीत कुमार, सुईया थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार झा, एमओ दिग्विजय, पूर्व जिला पार्षद विक्रम प्रताप सिंह आदि मौजूद थे. कटोरिया में लगभग 12 करोड़ की लागत से नवनिर्मित डिग्री कॉलेज व चार करोड़ की लागत से बने नए अस्पताल भवन के अलावा लगभग एक करोड़ की लागत से निर्मित जिला परिषद के निरीक्षण भवन के अलावा जिला परिषद मार्केट आदि का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों लोकार्पण होगा. फिर वे यहां जनसभा को भी संबोधित करेंगे. सीएम के कार्यक्रम की संभावित तिथि 17 मार्च बतायी जा रही है. हालांकि प्रशासनिक स्तर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है.

विज्ञापन
दीपक चौधरी

लेखक के बारे में

By दीपक चौधरी

दीपक चौधरी प्रिंट माध्यम में 23 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. कटोरिया (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन