शिक्षा विभाग अब टैब से करेगा विद्यालय की निगरानी

छात्र-छात्राओं समेत शिक्षकों की भी टैब से बनेगी उपस्थिति
बांका/रजौन. शिक्षा विभाग अब टैब से छात्र-छात्राओं की उपस्थिति लेगा. इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है. शनिवार को बीआरसी परिसर धौनी में सभी विद्यालय प्रधानों के बीच 2-2 टैब का वितरण किया गया है. लेखापाल कमरेज आलम ने बताया कि टैब का वितरण समय पर किया जा चुका है अब विद्यालय से होने वाले हर तरह के ऑनलाइन कार्य के साथ-साथ छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों की उपस्थिति टैब के सहारे होनी है. शिक्षा विभाग इसकी तैयारी कर रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










