नौ महिला से 4 लाख 05 हजार की ठगी

Updated:
विज्ञापन

टाउन थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला निवासी रूपेश मंडल की पत्नी प्रियंका देवी ने अपने ही मोहल्ले की एक महिला पर बैंक से कर्ज दिलाकर पैसे रख लेने का आरोप लगाया

विज्ञापन

लखीसराय. टाउन थाना क्षेत्र के संतर मोहल्ला निवासी रूपेश मंडल की पत्नी प्रियंका देवी ने अपने ही मोहल्ले की एक महिला पर बैंक से कर्ज दिलाकर पैसे रख लेने का आरोप लगाया है. पैसा मांगने पर नहीं लौटाने की बात कहकर गाली गलौज करने का भी आरोप लगायी है. जिसे लेकर प्रियंका देवी ने एक टाउन थाना में आवेदन दी है. आवेदन में उनके साथ ही कुल नौ महिलाओं का भी हस्ताक्षर है. आवेदन में कहा गया कि सभी नौ महिलाओं को आरोपित महिला ने एसके बैंक के कर्मचारियों से यह कहकर अपने ही घर पर सभी महिलाओं से यह कहकर लोन दिलाया है कि वह वह बिजनेस करना चाहती है. वे लोग लोन लेकर मुझे पैसे दे दें, वह साप्ताहिक किश्त में बैंक को देती रहेगी, लेकिन अब बैंक को किश्त नहीं लौटाने पर बैंक के कर्मी द्वारा उन लोगों पर दबाव बना रही है. जब महिला के यहां पहुंचकर पैसे लौटाने की बात वे लोग कहती हैं तो उसके द्वारा पैसा नहीं लौटाने की बात कहकर गाली गलौज की जाती है एवं धमकी दिया जाता है. इस संबंध में टाउन थानाध्यक्ष सुनील कुमार साहनी ने बताया कि इस मामले को लेकर आवेदन दिया गया है, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन