एनडीआरएफ टीम ने विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को दी जानकारी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Dec 2024 8:52 PM
एनडीआरएफ टीम ने विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए स्कूली बच्चों को दी जानकारी
बांका. जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर जिले के 11 विद्यालयों में विभिन्न आपदाओं से बचाव के लिए एनडीआरएफ जवानों द्वारा परिचय अभ्यास कार्यक्रम आयोजित कराया जायेगा. इसके लिए अलग-अलग तिथि निर्धारित की गयी है. इसी कड़ी में गुरुवार को अमरपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सीएमएस उच्च विद्यालय शाहपुर में एनडीआरएफ टीम व प्रशिक्षित आपदा मित्र द्वारा प्रशिक्षण सह मॉक अभ्यास किया गया. इस दौरान स्कूली बच्चों को विभिन्न आपदाओं से बचने की विस्तृत जानकारी दी गयी. मालूम हो कि कार्यक्रम को लेकर राष्ट्रीय आपदा मोचन बल नई दिल्ली द्वारा तैयार योजना के अनुसार 9वीं बटालियन राज्य आपदा मोचन बल बिहटा पटना से जिले में एनडीआरएफ जवानों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. जो निर्धारित तिथि के अनुसार संबंधित विद्यालय में प्रशिक्षण सह मॉक ड्रील कर बच्चों को विभिन्न आपदाओं से बचाव की जानकारी देंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










