ननद व ससुर ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल

ननद व ससुर ने विवाहिता को मारपीट कर किया घायल
कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हड़हार पंचायत के भेमिया गांव में घरेलू विवाद में ननद व ससुर ने विवाहिता को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में भेमिया गांव निवासी तबारक अंसारी की 23वर्षीया पत्नी सकीना खातून को मायके से पहुंचे रिश्तेदारों ने इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डाॅ विनोद कुमार ने जख्मी विवाहिता का प्राथमिक उपचार किया. घटना के संबंध में पीड़िता सकीना खातून ने बताया कि उसका पति मजदूरी करने बैंगलुरू गया है. घर पर छोटी-छोटी बातों पर सास, ससुर व ननद हमेशा गाली-गलौज व मारपीट करते हुए प्रताड़ित करते रहते हैं. मंगलवार को ननद रूकसाना खातून एवं ससुर नईम अंसारी ने बेरहमी से मारपीट कर बेहोश कर दी. सूचना पर मायके से पहुंचे चाचा व अन्य रिश्तेदारों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल लाया. घटना के संबंध में पीड़िता ने थाना में आवेदन दी है. पीड़िता ने बताया कि दो दिन पूर्व में भी सास ने बेरहमी से मारपीट की थी. पीड़िता ने पुलिस से मामले की जांच व उचित कार्रवाई की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










