डाटा एंट्री ऑपरेटर के निधन से गांव में मातम

जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड में बिहार राज्य खाद्य निगम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे 40 वर्षीय दीपक कुमार की मौत शुक्रवार को ब्रेन हेमरेज से हो गयी.
बांका/रजौन. जिले के फुल्लीडुमर प्रखंड में बिहार राज्य खाद्य निगम में डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में कार्य कर रहे 40 वर्षीय दीपक कुमार की मौत शुक्रवार को ब्रेन हेमरेज से हो गयी. मृतक के पिता रजौन प्रखंड के तिलकपुर निवासी मनोज सिंह ने बताया कि उनका पुत्र बिहार राज्य खाद्य निगम के फुल्लीडुमर गोदाम में आउटसोर्सिंग के तहत 4जी कर्मी था. गत 26 फरवरी को दीपक ड्यूटी की बात कहकर फुल्लीडुमर गया था. इसी दौरान गोदाम कर्मी द्वारा जानकारी दी गयी कि आपका पुत्र बेहोश होकर गिर पड़ा है. गोदाम के अन्य कर्मियों के सहयोग से उसे अस्पताल ले जाया गया. जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. इसी बीच घरवाले भी भागलपुर पहुंच गये. भागलपुर में स्थिति बिगड़ते देख उसे मायागंज से पटना के लिए रेफर कर दिया गया. जहां एम्स में इलाज के लिए भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गयी. शनिवार को शव के पहुंचते ही गांव में कोहराम मच गया. दीपक की पत्नी नेहा कुमारी, बेटी अनुष्का व गरिमा सहित परिवार के लोग शव से लिपटकर दहाड़ मार कर रोने लगे. छोटे-छोटे बच्चों को रोते देख आसपास खड़ी महिलाएं सहित ग्रामीणों के आंसू भी थमने का नाम नहीं ले रहा था. मृतक की दोनों अबोध पुत्री की आंखें सदैव अपने पिता को खोज रही थी. वहीं पत्नी रोते-रोते बदहवास हो जा रही थी और एक ही रट लगाये थी कि मेरी दुनिया उजाड़ कर चले गये. शनिवार को भागलपुर के बरारी घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




