जमीनी विवाद में मां व बेटा को मारपीट कर किया घायल

Updated:
विज्ञापन
जमीनी विवाद में मां व बेटा को मारपीट कर किया घायल

जमीनी विवाद में मां व बेटा को मारपीट कर किया घायल

विज्ञापन

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत मोथाबाड़ी पंचायत अंतर्गत एड़रा गांव में सोमवार को जमीन विवाद में पड़ोसी ने मां व बेटा को मारपीट कर जख्मी कर दिया. मारपीट में विशुनदेव यादव की 45वर्षीया पत्नी धनसरिया देवी व 25वर्षीय पुत्र सिकंदर यादव जख्मी हो गए. दोनों घायलों का रेफरल अस्पताल में चिकित्सक डाॅ अमित महाजन व सीएचओ गणपति कुमार द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. फिर दोनों को बेहतर इलाज को लेकर देवघर रेफर कर दिया. घटना के संबंध में गांव के ही सुधीर यादव सहित अन्य लोगों के विरूद्ध थाना में आवेदन दी गयी है. बाइक दुर्घटना में चालक घायल कटोरिया. सुईया थाना अंतर्गत कटोरिया-सुईया मुख्य मार्ग पर शिवलोक के समीप हुई बाइक दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बेलहर निवासी जख्मी बाइक चालक रोहित यादव का रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ. फिर उसे बेहतर इलाज को लेकर देवघर भेज दिया. बाइक के सामने अचानक आए मवेशी को बचाने में दुर्घटना घटी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन