जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच झड़प, मां-बेटा जख्मी
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 09 Jun 2026 8:58 PM
शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगी बग्घा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में मां-बेटा जख्मी हो गए.
शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के जोगी बग्घा गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई झड़प में मां-बेटा जख्मी हो गए. घटना के बाद दोनों ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. जानकारी के अनुसार, जोगी बग्घा गांव में जमीन संबंधी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई. घटना में एक पक्ष के डब्लू कुमार पंडित और उनकी मां बेबी देवी को चोटें आईं. परिजनों के अनुसार, दोनों का स्थानीय स्तर पर उपचार कराया गया. मंगलवार को घायल मां-बेटा थाना पहुंचे और गांव के ही राकेश पंडित के विरुद्ध लिखित शिकायत दर्ज कराई. शिकायत में आरोप लगाया गया है कि राकेश पंडित ने शराब के नशे में गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की. पीड़ित पक्ष ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, आरोपित राकेश पंडित ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया है. इस संबंध में थाना के एक पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










