गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट

Updated at : 03 Mar 2025 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
गाली-गलौज का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट

कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा पंचायत के रामपुर गांव में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट की गयी.

विज्ञापन

पीड़िता ने थाना पहुंचकर दर्ज करायी रिपोर्ट, कार्रवाई की गुहार

कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत जमदाहा पंचायत के रामपुर गांव में गाली-गलौज करने का विरोध करने पर मां-बेटी के साथ मारपीट की गयी. इस घटना को लेकर 60 वर्षीया पीड़िता द्रोपदी देवी पति सुशील तांती ग्राम रामपुर ने थाना में लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी है. जिसमें गांव के ही अजय तांती पिता विनोद तांती ग्राम रामपुर पर बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता द्रोपदी देवी ने बताया कि बचाने पहुंची पुत्री सोनी देवी के साथ भी मारपीट की गयी. रिपोर्ट में कहा गया कि अजय तांती पड़मान गांव के दुकानदार से उसके पति के नाम पर उधार सामान ले आया था. इसका तगादा होने पर जब अजय तांती से पूछताछ की गयी, तो उसने गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. विरोध करने पर बेरहमी से मारपीट की. संपत्ती हड़पने की नीयत से गोली से मार देने की धमकी भी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन