झमाझम बारिश के साथ मानसून का प्रवेश, गर्मी से मिली राहत

किसान अब करेंगे खेती का काम
किसान अब करेंगे खेती का काम बांकाः मंगलवार को झमाझम बारिश के साथ मानसून का प्रवेश जिले में हो गया है. सुबह से ही तापमान में गिरावट देखी गयी. दोपहर बाद तेजी से आसमान पर बादल छाने लगे और बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं भी चलने लगी. शाम होते-होते बारिश भी शुरु हो गयी. हालांकि, कभी मध्यम कभी रिमझिम बारिश हुई. परंतु, लोगों ने बारिश का स्वागत किया. जिले के आसपास के क्षेत्र में दोपहर के समय भी बारिश हुई. बारिश के बाद मौसम पूरी तरह सुहाना हो गया. लोगों ने गर्मी से राहत पायी. बाजार में भी बारिश की वजह से यातायात प्रभावित होते देखा गया. बारिश से सड़क पर पानी चलने लगा. ज्ञात हो कि पिछले कई दिनों से तीखी धूप और उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे. बारिश की आस लगाए किसान को बड़ी राहत मिली है. अब वह तेजी से खेत की जुताई में जुटेंगे.. यदि किसान तय समय पर धान का बीज खेत में डाल देते हैं तो समय पर बिहन तैयार हो जायेगा उसके बाद रोपाई भी संभव हो जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










