युवक के खाते से उड़ायी राशि, चचेरे भाई के विरुद्ध शिकायत

Updated:
विज्ञापन
युवक के खाते से उड़ायी राशि, चचेरे भाई के विरुद्ध शिकायत

ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर मामले में एक बड़ा मामला सामने आया है.

विज्ञापन

शंभुगंज. थाना क्षेत्र के सोनडीहा गांव में युवक के मोबाइल से यूपीआई एप के जरिये उसके ही चचेरे भाई ने आठ हजार अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लिया. जानकारी के अनुसार सोनडीहा गांव के युवक सन्नी कुमार पिता सुबोध यादव अपने दरवाजे पर सोया था.

इसी दौरान उसका चचेरा भाई मोनू कुमार वहां पहुंचे और मोबाइल लेकर यूपीआई ऐप के जरिये उसके मोबाइल से आठ हजार ट्रांसफर कर लिया. जब सन्नी कुमार ने पैसे निकासी किये जाने का मैसेज पढ़ा तो फिर वह मोनू कुमार से पैसे वापस करने का दबाव बनाया, लेकिन मोनू कुमार पैसा वापस करने से इनकार करते हुए गाली-गलौज करने लगा.

इसके बाद पीड़ित सन्नी कुमार ने थाना पहुंचकर पुलिस से मोनू कुमार के विरुद्ध लिखित शिकायत कर कार्रवाई करने की गुहार लगायी. वहीं मोनू कुमार ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन