विधायक ने दो जगहों पर नवनिर्मित पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
विधायक ने दो जगहों पर नवनिर्मित पीसीसी सड़क का किया उद्घाटन

धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने रविवार को धोरैया प्रखंड में दो जगहों पर विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया.

विज्ञापन

धोरैया. धोरैया विधायक भूदेव चौधरी ने रविवार को धोरैया प्रखंड में दो जगहों पर विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क का विधिवत फीता काटकर व नारियल फोड़कर उद्घाटन किया. इसी क्रम में विधायक ने पैर पंचायत के सादपुर महादलित टोला में सात लाख 35 हजार की लागत से बने पीसीसी सडक का उद्घाटन किया. इसके अलावा चलना पंचायत के बारी टोला में चार लाख 95 हजार की लागत से बने पीसीसी सड़क का उद्घाटन किया. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में लगातार युद्ध स्तर पर विकास कार्य किया जा रहा है, तथा विकास कार्यों में समाज के सभी वर्गों की उचित भागीदारी सुनिश्चित है. इस दौरान विधायक ने अन्य गांवों का भी दौरा किया एवं लोगों की समस्याओं से अवगत हुए. मौके पर मुख्य रूप से राजद नेता प्रो उमाशंकर सिंह, पूर्व प्रमुख असलम खां, युवा नेता नयन सिंह नटवर, नवल किशोर यादव, संतोष कुमार सुमन, सूरजभान सिंह, सनोज कुमार, डॉ कलीम आदि उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन