स्मार्टफोन से मिनटों में करें LPG e-KYC, जानिए स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस

जानिए एलपीजी ई-केवाईसी ऑनलाइन प्रोसेस / एआई इमेज
अब LPG e-KYC करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. सिर्फ दो मोबाइल ऐप और Aadhaar फेस स्कैन की मदद से आप घर बैठे कुछ ही मिनटों में वेरिफिकेशन पूरा कर सकते हैं. यहां जानिए पूरा प्रोसेस.
अगर आप LPG गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए e-KYC पूरा करना अब जरूरी हो गया है. इससे आपका कनेक्शन चालू रहेगा और सब्सिडी भी मिलती रहेगी. पहले इस प्रोसेस के लिए गैस एजेंसी जाना पड़ता था और डॉक्यूमेंट्स जमा करने पड़ते थे, जिससे काफी समय लगता था. लेकिन अब यह काम बेहद आसान हो गया है. आधार वेरिफिकेशन और फेस स्कैन के जरिए (Aadhaar Face Authentication आप अपने स्मार्टफोन से ही घर बैठे LPG e-KYC पूरा कर सकते हैं.
घर बैठे LPG e-KYC करने का आसान तरीका
LPG e-KYC करने के लिए आपको पहले अपने मोबाइल में दो ऐप डाउनलोड करने हैं और कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने हैं.
सबसे पहले ये 2 ऐप डाउनलोड करें:
- OMC App (Indane / Bharat Gas / HP Gas)
- Aadhaar FaceRD App (फेस स्कैन के जरिए बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन के लिए)
ये दोनों ऐप Android और iOS पर उपलब्ध हैं.
डाउनलोड करने के बाद इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- OMC (Indane, HP, Bharat Gas) ऐप खोलें.
- अपने मोबाइल नंबर और कंज्यूमर ID से लॉगिन करें.
- ऐप में LPG e-KYC या Aadhaar Verification ऑप्शन चुनें.
- अपना आधार नंबर डालकर वेरिफाई करें.
- अब Face Authentication शुरू होगा, कैमरे के सामने चेहरा रखें.
- स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करें.
- वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद आपको SMS या ऐप में कन्फर्मेशन मिल जाएगा.
इन बातों का रखें ध्यान
e-KYC शुरू करने से पहले इन बातों का ध्यान जरूर रखें:
- आपका LPG कनेक्शन Aadhaar से लिंक होना चाहिए.
- मोबाइल में इंटरनेट सही से चल रहा हो.
- फोन का कैमरा साफ और ठीक काम कर रहा हो.
- आपके पास Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर हो.
- चेहरे को स्कैन करते समय अच्छी रोशनी हो.
- फोटो लेते समय चश्मा न पहनें.
यह भी पढ़ें: घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shivani Shah
डिजिटल पत्रकारिता में 3 सालों का अनुभव है. प्रभात खबर में जूनियर टेक कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रही हैं. टेक्नोलॉजी कैटेगरी में ये स्मार्टफोन से लेकर टेक-टिप्स, गैजेट्स, एआई, सॉफ्टवेयर और डिजिटल ट्रेंड्स पर रिसर्च-बेस्ड, इन-डेप्थ और यूजर-फोकस्ड कंटेंट लिखती हैं. इसके अलावा ये ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




