रैली को सफल बनाने के लिए विधायक ने की बैठक

Updated:
विज्ञापन
रैली को सफल बनाने के लिए विधायक ने की बैठक

रैली को सफल बनाने के लिए विधायक ने की बैठक

विज्ञापन

बांका. आगामी 13 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी जायेगी. इसको लेकर गुरुवार को बेलहर विधायक मनोज यादव ने बांका परिसदन में जदयू कार्यकर्ताओं की एक बैठक की. जिसमें बांका से भारी संख्या में पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं को पटना जाने की अपील की. विधायक ने आगे ने बताया कि पटना में उक्त दिन एक रैली भी निकाली जायेगी. जिसमें बांका जिले के भारी संख्या में जदयू कार्यकर्ताओं को शामिल हाेना है. इसके लिए अपने आस-पास गांव के लोगों व कार्यकर्ताओं को इस रैली में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बात कही. इसके अलावा कार्यकर्ताओं से पटना जाने की रणनिती पर विस्तार से चर्चा की. मौके पर जागेश्वर दास, बिंदेश्वरी यादव, मुखिया चंदन यादव, गोपाल कृष्ण गोयल, दिवाकर पंडित, परमानंद यादव, राधेश्याम यादव, सिकंदर दास, दीपक भारती, सूरज हांसदा, मो. कयूम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन