मायके से बरामद हुई दो बच्चों के साथ लापता महिला, पति ने दर्ज करायी थी रिपोर्ट

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 06 Jun 2026 5:40 PM

विज्ञापन

चांदन थाना क्षेत्र की सिलजोरी पंचायत के भनरा गांव से दो बच्चे के साथ लापता महिला के पुलिस टीम ने उसके ही मायके से सकुशल बरामद कर ली.

विज्ञापन

चांदन (बांका). चांदन थाना क्षेत्र की सिलजोरी पंचायत के भनरा गांव से दो बच्चे के साथ लापता महिला के पुलिस टीम ने उसके ही मायके से सकुशल बरामद कर ली. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है. बरामद महिला का बयान दर्ज कराने उसे महिला पुलिस बल की अभिरक्षा में बांका कोर्ट ले जाया गया है. इस मामले में लापता महिला सरस्वती देवी के पति संदीप यादव ने चांदन थाना में गत 30 मई को लिखित रिपोर्ट दर्ज करायी थी. चांदन थाना में दर्ज कांड 64/26 में पुलिस ने अनुसंधान के तहत कार्रवाई करते हुए पचरूखी गांव स्थित मायके से दोनों बच्चों संग महिला को बरामद कर लिया. इस कार्रवाई में चांदन थाना के अपर थानाध्यक्ष रवि कुमार व सअनि चंद्रधारी झा दल-बल के साथ शामिल थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन