चोरी की बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग

चोरी की बाइक के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा नाबालिग
बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र लहौरिया गांव से चोरी की बाइक के साथ एक नाबालिग को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस हिरासत में आये नाबालिग कथित चोर से पूछताछ की जा रही है. रजौन पुलिस के अनुसार कुछ दिनों पूर्व थाना क्षेत्र के उपरामा गांव से प्रीतम कुमार सिंह की बाइक चोरी हुई थी. इधर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी अभियान चलाकर बाइक को बरामद कर लिया गया है. प्रभारी थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर नाबालिग बाइक चोर को पकड़ा गया है, जिससे गहन पूछताछ की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




