बनहरा पुल के समीप छर्री लदा हाइवा पुल के रेलिंग को तोड़ गिरा नीचे

मंत्री पति का बयान निंदणीय, हो ठोस कार्रवाई
धोरैया. सन्हौला-धोरैया मुख्य मार्ग पर बनहरा पुल के समीप शुक्रवार की देर रात धोरैया की ओर से आ रहा छर्री लदा एक हाइवा दुर्घटनाग्रस्त होकर पुल के नीचे पलट गया. अनियंत्रित हाइवा पुल के रेलिंग को तोड़ते हुए करीब 25 फीट नीचे जा गिरा, हालांकि इस दुर्घटना में चालक व खलासी बाल-बाल बच गये. प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवा चालक छर्री लोड कर सन्हौला की ओर जा रहा था. इसी दौरान दुर्घटना घटित हो गयी. दुर्घटना की सूचना मिलने पर धोरैया पुलिस भी मौके पर पहुंची. जानकारी अनुसार चालक व खलासी को आंशिक चोटें लगी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




