शंभुगंज में डाटा इंट्री ऑपरेटरों की बैठक
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन

शंभुगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राज्यस्तरीय डाटा इंट्री ऑपरेटर एकता मंच (गोप गुट) इकाई शंभुगंज की बैठक संग्राम सिंह की अध्यक्षता में हुई
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में मंगलवार को राज्यस्तरीय डाटा इंट्री ऑपरेटर एकता मंच (गोप गुट) इकाई शंभुगंज की बैठक संग्राम सिंह की अध्यक्षता में हुई. बैठक में संघ के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश कुमार झा के निर्देश पर अपनी एक सुत्रीय मांग को लेकर चर्चा की गयी. संघ संगठन को मजबूत करने पर विचार विमर्श किया गया. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संघ के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर अगर सरकार 15 जुलाई तक हमारी मांगे नहीं मानती है तो हम सभी 17 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेेंगे. मौके पर पंचायती राज विभाग अंतर्गत डाटा इंट्री ऑपरेटर मो शाहिद, सूरज वर्मा, अजीत कुमार सिंह, कुणाल कुमार शर्मा, बम शंकर कुमार, मनीष कुमार, विकास कुमार, अभिषेक राणा, जय कृष्ण हरि, अंचल डाटा इंट्री ऑपरेटर सुजीत कुमार, अमित कुमार, जय प्रकाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










