अस्पताल सौंदर्यीकरण को लेकर कई प्रस्ताव पारित

Updated:
विज्ञापन
अस्पताल सौंदर्यीकरण को लेकर कई प्रस्ताव पारित

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में की गयी

विज्ञापन

बाराहाट. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रोगी कल्याण समिति की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में की गयी. बैठक में पूर्व में लिए गये प्रस्तावों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी. जिसके बाद अस्पताल के सौंदर्यीकरण और रोगियों को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कई कार्य पर प्रस्ताव लिया गया. जिसमें अस्पताल के मुख्य द्वार पर साइन बोर्ड का निर्माण, अस्पताल के प्रथम तल जाने के लिए रैंप का निर्माण, लाइटिंग आदि पर चर्चा की गयी. बैठक में मुख्य रूप से प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. श्यामसुंदर दास, प्रबंधक मनोज कुमार, रोगी कल्याण समिति के सदस्य कृष्णा सिंह, तुलसीदास, अमित कुमार, केदार यादव सहित कई अन्य लोग मौके पर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन