अधिक मात्रा में दवा खाने से युवक की स्थिति गंभीर, रेफर

थाना क्षेत्र के भरको गांव में मंगलवार को मानसिक तनाव से तंग आकर 22 वर्षीय युवक ने अधिक मात्रा में दवा खा ली.
अमरपुर. थाना क्षेत्र के भरको गांव में मंगलवार को मानसिक तनाव से तंग आकर 22 वर्षीय युवक ने अधिक मात्रा में दवा खा ली. इससे उसकी स्थिति गंभीर हो गयी. परिजनों ने आनन फानन में गंभीर स्थिति में पियुष कुमार को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल अमरपुर लाया. जहां डॉ सौरभ कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया. परिजनों ने बताया कि विगत चार-पांच दिनों से युवक भोजन पानी छोड़ कर मानसिक तनाव में रह रहा था. पूछताछ करने पर भी वह कुछ नहीं बताया. मंगलवार को अचानक युवक ने घर में रखी दवा अधिक मात्रा में खा ली. युवक की स्थिति चिंताजनक बतायी जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










