रोजगार मेला में 96 अभ्यर्थियों का चयन

Updated:
विज्ञापन
रोजगार मेला में 96 अभ्यर्थियों का चयन

प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कुशल युवा कार्यक्रम के बैनर तले एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया.

विज्ञापन

अमरपुर. प्रखंड मुख्यालय परिसर में मंगलवार को कुशल युवा कार्यक्रम के बैनर तले एक दिवसीय रोजगार मेला लगाया गया. इसमें देश के प्रसिद्ध विभिन्न 11 कंपनियों ने भाग लिया. कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला नियोजनालय के पदाधिकारी अभिषेक कुमार उपस्थित थे. रोजगार मेला में सुबह से ही युवक व युवतियों की भीड़ लग गयी. जिला नियोजनालय के पदाधिकारी ने बताया कि रोजगार मेला में टुकोम्स कन्सुलिटींग प्राइवेट लिमिटेड, भारत फाइनेंस इन्क्लुसियन लिमिटेड, नवभारत फर्टिलाइजर एलएलपी, ब्लिंक कॉमर्स प्राईवेट लिमिटेड, समस्त प्राइवेट लिमिटेड, इननोमिजन प्राइवेट लिमिटेड, मदरसन ऑटोमोटिव टेक्नोलॉजी एण्ड इंजिनियरिंग, वैल स्पुन कंपनी, समग्र सेवा संस्थान, फिलिप कार्ड तथा स्टाफ ब्लूम एचआर सोल्युशन एलएलपी कंपनी के स्टॉल लगाये गये थे. जहां कुल 452 युवक व युवतियों ने अपना बायोडाटा जमा किया. जिसमें विभिन्न कंपनियों ने मौके पर ही 96 युवक एवं युवतियों को ज्वाइन लेटर दिया गया. ज्वाइन लेटर मिलने के बाद युवक एवं युवतियों में उत्साह देखा गया. इस मौके पर कुशल युवा कार्यक्रम के संचालक राहुल कुमार तथा प्रशिक्षक कुंदन कुमार आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन