विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

Published by :SHUBHASH BAIDYA
Published at :26 Apr 2026 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

विवाहिता की संदेहास्पद स्थिति में मौत

विज्ञापन

बांका/रजौन रजौन थाना क्षेत्र के उपरामा गांव में करीब 29 वर्षीय बुलबुल देवी की संदेहास्पद स्थिति में रविवार को मौत हो गयी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया है. विवाहिता बुलबुल की मौत संडे हॉस्पिटल में होने को लेकर रजौन पुलिस ने फॉरेंसिक टीम की मदद ली है. इधर फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जाकर जांच की है. मृतका उपरामा गांव निवासी मुकेश तांती की पत्नी थी. मृतका का पति सिकंदराबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता है. घटना के समय भी पति घर से बाहर थे. बुलबुल की मौत के बाद से मृतका का ससुर सरयुग तांती घर से फरार है. बताया जा रहा है कि घर में किसी बात को लेकर बाद-विवाद हुआ था और उसके बाद मारपीट भी हुई थी. चर्चा है कि इसके बाद शनिवार की रात ही बुलबुल ने सल्फास या कोई अन्य जहरीला पदार्थ खा लिया. उसकी स्थिति खराब होने पर घर वालों द्वारा इलाज भी कराया गया लेकिन वह चल बसी. मृतका को दो पुत्र और एक पुत्री भी है. हालांकि बुलबुल की मौत कैसे हुई इसके कारणों का स्पष्ट पता अभी नहीं चल सका है. थानाध्यक्ष राज रतन ने बताया कि मृतका के ससुराल व मायका की ओर से अब तक आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के साथ ही विधि सम्मत कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन