पुत्री के घर पहुंचे पिता का बाथरूम में गिरने से मौत

Updated:
विज्ञापन
पुत्री के घर पहुंचे पिता का बाथरूम में गिरने से मौत

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघाकोल गांव स्थित अपने पुत्री के घर आये पिता बाथरूम में गिरने से मौत हो गया.

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघाकोल गांव स्थित अपने पुत्री के घर आये पिता बाथरूम में गिरने से मौत हो गया. बताया जा रहा है कि जमुई जिला अंतर्गत परघा गांव निवासी मुनेश्वर राय अपने पुत्री के घर बाघाकोल सोमवार की शाम में बाइक से आया था. आने के क्रम में वे भितीया के समीप बाइक लेकर गिर गये थे. जिसमें उन्होंने हल्की चोटी भी आयी थी. इसके बाद जब वे पुत्री के घर बाघाकोल पहुंचे तो दामाद अवधेश राय ने जख्मी हालत में सुसर को देखकर पहले स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार कराया. जिसके बाद मुनेश्वर राय ने पुत्री व दामाद को कहा कि अब आराम करेंगे तो ठीक हो जाएंगे, लेकिन सुबह बाथरूम के लिए निकले और अचेत होकर गिर पड़ा. आनन- फानन में परिजन द्वारा उन्हें उपचार के लिए बांका सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. वहीं मौत की खबर सुनते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. जख्मी मृतक के घर पर मातम का माहौल है. वहीं दामाद अवधेश राय ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर गया और शव को अंतिम संस्कार के लिए जमुई परघा गांव ले गये.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन