सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के नीचे ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत
Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 17 May 2026 8:12 PM
बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी.
बांका. बांका-अमरपुर मुख्य मार्ग स्थित सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप ट्रेन की चपेट में आने से एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गयी. रेलवे ट्रैक पर शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मृतक की पहचान के प्रयास में जुट गयी है. मालूम हो कि सैजपुर रेलवे ओवरब्रिज के समीप रविवार को रेलवे पटरी पर एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला. स्थानीय लोगों ने शव देख तुरंत पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही सदर पुलिस पदाधिकारी संजय कुमार और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंचे. पुलिस ने आसपास के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन काफी प्रयास के बाद भी मृतक की पहचान नहीं हो सकी. पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल बांका भेज दिया. पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम हाउस में सुरक्षित रखा गया है, ताकि परिजन या परिचित पहचान कर सकें.
धूप से बचने के दौरान हुआ हादसा
पुलिस पदाधिकारी ने आशंका जताया कि मृतक आसपास के किसी गांव का हो सकता है और संभवतः मवेशी चराने के लिए वहां आया होगा. कड़ी धूप से बचने के लिए वह रेलवे ओवरब्रिज के नीचे बैठा होगा. तभी अचानक ट्रेन की चपेट में आ गया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है.
मृतक की पत्नी ने अस्पताल पहुंचकर शव को पहचाना
रविवार की देर शाम शव की पहचान बांका चुटिया शीतलपुर निवासी नारायण सिंह के रूप में की गयी. बताया जा रहा है कि प्रभात खबर डिजिटल पर खबर पढ़ने के बाद मृतक के पत्नी कांति देवी ग्रामीणों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे. जहां पोस्टमार्टम हाउस में रखा शव की पहचान किया. इसके बाद परिजनों ने सदर थाना पहुंचकर लिखित आवेदन देकर बताया कि मृतक व्यक्ति का कुछ दिन से मानसिक स्थिति ठीक नहीं था. जिस कारण वे घर से किसी को बिना कुछ बताया निकल जाते थे. रविवार की अहले सुबह व घर से निकल गये थे और सैजपुर ओवरब्रिज के समीप ट्रेन के चपेट में आ गया. वहीं पुलिस ने आवेदन को लेकर यूडिकेस दर्ज कर शव परिजन को सौंप दिया. शव गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










