पीडीएस के मृत विक्रेताओं के आश्रितों को लाइसेंस जारी

Updated:
विज्ञापन
पीडीएस के मृत विक्रेताओं के आश्रितों को लाइसेंस जारी

पीडीएस के मृत विक्रेताओं के आश्रितों को लाइसेंस जारी

विज्ञापन

बांका. जिले में जन वितरण प्रणाली के तहत मृत विक्रेताओं के आश्रितों को राहत प्रदान करते हुए जिला प्रशासन द्वारा कुल छह आवेदकों को नयी अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) प्रदान की गयी. इनमें से पांच अनुज्ञप्तियां अनुकंपा के आधार पर दी गयी व एक अनुज्ञप्ति वर्ष 2022 में नयी बहाली के तहत चयनित अभ्यर्थी को प्रदान की गयी. डीएम अंशुल कुमार ने सभी छह अभ्यर्थियों को मिनी सभागार में पीडीएस की अनुज्ञप्ति वितरित किया. मौके पर उन्होंने सरकारी नियम के तहत लाभुकों को राशन की उपलब्धता के साथ-साथ सरकारी योजनाओं का लाभ सतत रुप से प्रदान करने की बात कही. इस अवसर पर एसडीओ अविनाश कुमार सहित अन्य मौजूद थे. इन्हें मिली पीडीएस की अनुज्ञप्ति : चयन समिति की अनुशंसा पर जिन आवेदकों को अनुज्ञप्ति प्रदान की गयी, उनमें चांदन के कुदरत अंसारी, कटोरिया की अंजली कुमारी, रजौन के संतोष दास, अरविंद कुमार यादव, अंजली व बौंसी प्रखंड की शिवरानी कुमारी शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन