शिवबारात निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य

Published by : SHUBHASH BAIDYA Updated At : 13 Feb 2026 7:10 PM

विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई

विज्ञापन

अमरपुर.

महाशिवरात्रि को लेकर थाना परिसर में शुक्रवार को थानाध्यक्ष राकेश कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई. इसमें मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सुजाता वैद्य, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश साहा, बीडीओ प्रतीक राज व सीओ रजनी कुमारी आदि उपस्थित थे. मौके पर अधिकारियों ने आमजनों से शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की. थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान शिवबारात में डीजे बजाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध रहेगा. बारात के दौरान अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई की जाएगी. सोशल मीडिया व असमाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी. उन्होंने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों के संबंध में अविलंब पुलिस को सूचना दें. ताकि वैसे लोगों के खिलाफ ससमय कार्यवाही की जा सके. पर्व के दौरान मंदिर व मेला परिसर में पुरुष व महिला बल की तैनाती की जाएगी. सीओ ने तय रूट व समय के साथ शिवबारात निकालने की बात कही. बारात या जूलुस निकालने के लिए अनिवार्य रूप से लाइसेंस लेना होगा. बीडीओ ने महाशिवरात्रि के दौरान लगाने वाले मेले में अलग-अलग प्रवेश व निकास द्वार बनाने की अपील की. ताकि मेले के दौरान भीड़ नियंत्रित करने में मदद मिल सके. उन्होंने मंदिर समितियों से मंदिर व मेला परिसर में अलग से सोशल वर्कर की तैनाती करने की बात कही. मौके पर दारोगा सतीश कुमार सिंह, महिला दारोगा स्वीटी कुमारी, वार्ड पार्षद पप्पु साह, शंकर महतो, रेखा देवी, असगर अली, डोमी पहलवा, सरपंच दिलीप ठाकुर, रुपेश यादव, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष विमल सिंह, गणेश लाल दास, सरपंच प्रतिनिधी सुरेन्द्र शर्मा, पूर्व मुखिया नकुल सिंह, सरपंच पंकज भारती, मृत्युंजय शर्मा, नारायण दास समेत विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन