दो बाइकों की टक्कर के बाद चले लाठी-डंडे, दो जख्मी
Author Shubhash baidya
Updated:
विज्ञापन
शंभुगंज थाना क्षेत्र के पौकरी गांव में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले
विज्ञापन
शंभुगंज.
शंभुगंज थाना क्षेत्र के पौकरी गांव में दो बाइकों के बीच आमने-सामने की टक्कर होने के बाद दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले. घटना में पौकरी गांव के सोनू कुमार उर्फ अरुण कुमार सिंह पिता स्व. दीप नारायण सिंह और दूसरा मनीष कुमार सिंह पिता स्व. सत्यनारायण सिंह जख्मी हो गये. घटना के बाद जख्मी दोनों को इलाज के लिए परिजनों ने सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. बताया जा रहा है कि एक बाइक चालक लाखा गांव का था, जबकि दूसरा पौकरी गांव का था, दोनों बाइकों की टक्कर होने के बाद विवाद इस कदर बढ़ गया कि जमकर गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गयी. जिसमें एक पक्ष के पौकरी गांव के सोनू कुमार उर्फ अरुण कुमार सिंह व मनीष कुमार सिंह जख्मी हो गये. थानाध्यक्ष बबलू कुमार ने बताया अभी तक लिखित शिकायत दर्ज नहीं करायी गयी है, फिर भी पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन