ePaper

धान खरीद का अंतिम माह, अबतक 53 प्रतिशत उपलब्धि

Updated at : 06 Feb 2026 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
धान खरीद का अंतिम माह, अबतक 53 प्रतिशत उपलब्धि

जिले में धान खरीद का यह अंतिम महीना चल रहा है. 28 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति की समय-सीमा समाप्त हो जायेगी. ऐसे में यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

विज्ञापन

अबतक 10 हजार 117 किसानों से 69 हजार 633 एमटी हुई धान की खरीद

बांका. जिले में धान खरीद का यह अंतिम महीना चल रहा है. 28 फरवरी तक धान अधिप्राप्ति की समय-सीमा समाप्त हो जायेगी. ऐसे में यह महीना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. विभागीय रिपोर्ट देखें तो अबतक 10 हजार 117 किसानों से 69 हजार 633 एमटी धान की खरीद की गयी है. विभाग ने इस बार जिले का लक्ष्य एक लाख 31 हजार 96 एमटी निर्धारित किया है. ऐसे में करीब 53 प्रतिशत खरीद हो पायी है. खरीद का शेष लंबित 47 प्रतिशत इस माह में पूरा करना अब विभाग के लिए चुनौती बन गया है. हाल के दिनों में पैक्स व व्यापार मंडल भी आवश्यक ध्यान नहीं दे रहा है.

किसानों का ऑनलाइन आवेदन 38 हजार के पार

इस बार धान क्रय समितियों के पास बिक्री के लिए 38 हजार 897 किसानों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, जिसमें 21 हजार 996 रैयत व 16 हजार 901 गैर रैयत किसान शामिल हैं. लेकिन, वास्तविक रूप में 10 हजार के आसपास ही किसानों का धान अबतक समितियों के पास पहुंच पाया है. शेष किसानों ने आखिर धान क्यों नहीं समिति के पास बेचा है, इसका कोई कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. ऑनलाइन आवेदित सभी किसानों ने अगर धान क्रय केंद्रों को बेचा होता, तो लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया जाता.

प्रखंडवार खरीद की स्थिति

अमरपुर : 7789 एमटी बांका : 5736 एमटी बाराहाट : 4356 एमटी बौंसी : 7456 एमटी बेलहर : 10790 एमटी चांदन : 4831 एमटी धोरैया : 2513 एमटीकटोरिया : 5150 एमटी फुल्लीडुमर : 4207 एमटी रजौन : 9762 एमटी शंभुगंज : 7039 एमटी28 फरवरी तक धान खरीद के लिए समय-सीमा निर्धारित है. किसानों से अपील है कि जल्द से जल्द वह अपना धान क्रय केंद्रों पर दें और एमएसपी का लाभ उठाएं. किसी प्रकार की कठिनाई हो तो टोल फ्री नंबर अथवा विभागीय अधिकारी से सीधे संपर्क करें.

मो जैनुल आबदीन अंसारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, बांकाB

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन