आकर्षक कांवर के साथ सुल्तानगंज से बाबाधाम निकले कोलकाता के 17 युवा शिवभक्त

Updated:
विज्ञापन
आकर्षक कांवर के साथ सुल्तानगंज से बाबाधाम निकले कोलकाता के 17 युवा शिवभक्त

कटोरिया क्षेत्र से गुजरते कांवरिये.

Kolkata Kanwariya Journey: सुल्तानगंज से आकर्षक कांवर लेकर कोलकाता के 17 युवा बाबाधाम के लिए रवाना हुए. ‘बोलबम’ के जयघोष और भक्ति के उत्साह से माहौल शिवमय हो उठा.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Kolkata Kanwariya Journey: श्रावणी मेला शुरू होने से पहले ही सुल्तानगंज से देवघर तक का कांवरिया पथ शिवभक्ति के रंग में रंगने लगा है. इसी बीच कोलकाता से आए 17 युवा शिवभक्त अपनी आकर्षक और भव्य कांवर के साथ उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम की पदयात्रा पर निकले हैं. करीब 100 किलोमीटर की इस कठिन यात्रा के दौरान उनके जोशीले जयकारे और अनोखी कांवर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.

आस्था और उत्साह का अनोखा संगम

महादेव के प्रति अटूट श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा इन दिनों कांवरिया पथ पर देखने को मिल रहा है. कोलकाता से पहुंचे 17 युवा शिवभक्तों ने सुल्तानगंज से गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम तक पैदल यात्रा शुरू की है. यात्रा के दौरान सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं.

राजबाड़ा से गुजरते ही गूंज उठा ‘बोलबम’

रविवार को यह टोली कटोरिया के राजबाड़ा स्थित कच्ची कांवरिया पथ से होकर देवघर की ओर रवाना हुई. रास्ते भर “बोलबम”, “हर-हर महादेव” और “बाबानगरिया दूर है, जाना जरूर है” के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा.

उनकी भव्य और आकर्षक कांवर राहगीरों और अन्य कांवरियों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र बनी रही.

बारी-बारी से कंधों पर उठाई जा रही कांवर

युवा शिवभक्तों की यह टोली कांवर को बारी-बारी से अपने कंधों पर उठाकर यात्रा पूरी कर रही है. कांवर की सजावट और उसकी भव्यता को देखकर रास्ते में गुजरने वाले लोग भी रुककर उसे निहारते नजर आए.

श्रद्धालुओं का उत्साह और सामूहिक भावना अन्य कांवरियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन रही है.

पहली बार विशेष कांवर के साथ बाबा दरबार की यात्रा

प्रभात खबर से बातचीत के दौरान शिवभक्तों ने बताया कि वे पहली बार इस तरह की विशेष कांवर के साथ बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करने जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि महादेव की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करने की भावना से वे यह कठिन यात्रा कर रहे हैं और बाबा के दरबार में पहुंचकर देश-दुनिया में सुख, शांति, समृद्धि और मानव कल्याण की प्रार्थना करेंगे.

Kolkata Kanwariya Journey: श्रावणी मेला से पहले बढ़ी कांवरिया पथ की रौनक

श्रावणी मेला शुरू होने में अभी समय है, लेकिन विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं ने कांवरिया पथ की रौनक बढ़ानी शुरू कर दी है.

कोलकाता के इन युवाओं की टोली ने अपनी अनोखी कांवर और जोशीले जयकारों से श्रद्धालुओं के बीच अलग पहचान बना ली है. उनकी यह यात्रा शिवभक्ति, समर्पण और आस्था की जीवंत मिसाल बन गई है.

ये भी पढ़े : बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

विज्ञापन
अमित कुमार सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमित कुमार सिन्हा

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन