बिना वैध वीजा के भारत में रह रहे बांग्लादेशी दंपती बांका के जमदाहा ठाकुरबाड़ी से गिरफ्तार

Edited by AMIT KR SINHA
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार बांग्लादेशी दंपती.

Bangladeshi Family Arrest: 20 हजार रुपये देकर दलाल के जरिये सीमा पार की, वृंदावन से बांका पहुंचे और फिर पुलिस के शिकंजे में आ गए बांग्लादेशी दंपति की कहानी ने सभी को चौंका दिया.

विज्ञापन

मुख्य बातें

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Bangladeshi Family Arrest: बिहार के बांका जिले में स्थित प्रसिद्ध जमदाहा ठाकुरबाड़ी में सेवा-पूजा करने पहुंचे एक बांग्लादेशी दंपति और उनके दो बच्चों को पुलिस ने बिना वैध वीजा और दस्तावेज के भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार किया है. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि दंपति ने करीब ढाई महीने पहले 20 हजार रुपये देकर एक दलाल की मदद से अवैध रूप से भारत-बांग्लादेश सीमा पार की थी. अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसमें शामिल दलालों की तलाश में जुट गई है.

जमदाहाठाकुरबाड़ी से शुरू हुई जांच

कटोरिया प्रखंड के जमदाहा ओपी क्षेत्र स्थित श्रीश्री 108 पतित पावन राधा-कृष्ण मंदिर में एक दंपति अपने दो बच्चों के साथ सेवा-पूजा के उद्देश्य से पहुंचा था. मंदिर के संचालक विजय राय को बातचीत के दौरान जब पता चला कि परिवार बांग्लादेश का रहने वाला है, तो उन्होंने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी.

पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरू की. जांच के दौरान दंपति भारत में प्रवेश और निवास से संबंधित कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या अन्य कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका.

पूछताछ में सामने आयी अवैध प्रवेश की कहानी

गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बांग्लादेश के बरिशाल जिले के रहने वाले मिल्टन हल्दर और उनकी पत्नी झुमारानी दास के रूप में हुई है. पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने करीब ढाई माह पहले एक दलाल को 20 हजार रुपये देकर अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था.

उनके अनुसार, सीमा पार करने के बाद वे पहले पश्चिम बंगाल पहुंचे, लेकिन पहचान उजागर होने के डर से वहां अधिक दिनों तक नहीं रुके और बाद में उत्तर प्रदेश के वृंदावन चले गए. वहां कुछ समय तक पूजा-अर्चना और सेवा कार्य करने के बाद वे बांका के जमदाहाठाकुरबाड़ी पहुंचे थे.

ये भी पढ़े : ₹27.5 लाख वेतन में सारण DPO ने बनाई 120 कट्ठा जमीन समेत 2.5 करोड़ की संपत्ति, परिवार की भी होगी जांच

बच्चों को भेजा गया बाल सुधार गृह

पुलिस ने दंपति के साथ मौजूद दोनों नाबालिग बच्चों को भी विधिक प्रक्रिया के तहत न्यायालय में प्रस्तुत किया. अदालत के निर्देश पर दोनों बच्चों को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है.

तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से कपड़ों के अलावा एक बिना सिम कार्ड वाला मोबाइल फोन मिला. महिला के पास बांग्लादेश के राष्ट्रीय पहचान पत्र की छायाप्रति बरामद हुई, जबकि पुरुष ने अपने मोबाइल में बांग्लादेशी पासपोर्ट की तस्वीर दिखाई.

दलाल और नेटवर्क की तलाश में जुटी पुलिस

जमदाहा ओपी पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश और निवास करने के आरोप में दंपति के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सीमा पार कराने वाले दलाल कौन थे और इस पूरे नेटवर्क में किन लोगों की भूमिका रही.

ये भी पढ़े : Banka News : शंभुगंज में ससुराल में गहरी नींद में सो रहे दामाद पर ससुर और साले ने धारदार हथियार से किया हमला, भागलपुर रेफर

विज्ञापन
AMIT KR SINHA

लेखक के बारे में

By AMIT KR SINHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन