जयंती पर याद की गयी कस्तूरबा गांधी

प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायी गयी.
पंजवारा. प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी की जयंती मनायी गयी. इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने की. कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय के छात्रों ने कस्तूरबा गांधी के तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए इन्हें नमन किया. वहीं कार्यक्रम में पहुंचे बीडीओ गोपाल कुमार गुप्ता, सीओ विकास कुमार व बीईओ सुभाष कुमार को बुके देकर स्वागत किया गया. सभी पदाधिकारी ने बारी-बारी से बच्चों को संबोधित करते कहा कि बच्चियों को जो शिक्षा मिल रही है उसे जीवन में उतारने की जरूरत है. पढ़कर ही व्यक्ति आगे समाज को बदलने का काम करता है. जिस कठिन दौर में कस्तूरबा गांधी ने पढ़कर समाज की महिलाओं को जागरूक किया. इस तरह वर्तमान में भी पढ़कर अपने मुकाम को हासिल करने की जरूरत है. वहीं रंगोली में रीता कुमारी और कल्पना कुमारी. दौड़ में मनीषा, वर्षा. जलेबी रस में चांदनी मौसम. डांस प्रतियोगिता में मौसम कुमारी दूसरे स्थान पर अंजलि और तीसरे स्थान पर सपना कुमारी रही. भाषण प्रतियोगिता में निशा कुमारी. कविता प्रतियोगिता में निवांशी कुमारी. स्वागत गान में गायत्री, रेखा, खुशी, रिचा आदि शामिल रही. मोहित चम्मच रेस में खुशी और राधा ने बाजी मारी. सभी बच्चों को बीडीओ, सीओ व बीईओ के द्वारा पुरस्कृत भी किया गया. स्कूली बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित भी किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




