विष्णुपुर में हो रहे यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

Updated at : 02 Mar 2025 8:15 PM (IST)
विज्ञापन
विष्णुपुर में हो रहे यज्ञ को लेकर निकाली गयी कलश शोभायात्रा

प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में श्री-श्री 1008 महारुद्र चंडी यज्ञ को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. प्रखंड क्षेत्र के विष्णुपुर गांव में श्री-श्री 1008 महारुद्र चंडी यज्ञ को लेकर रविवार को कलश शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में देवी-देवताओं की आकर्षक झांकी भी निकाली गयी. शोभायात्रा में पांच सौ से भी ज्यादा कुंवारी कन्या और महिलाओं ने भाग लिया. जहां बसुवारा नाथ मंदिर परिसर के चंद्रकूप से जल भरकर बिष्णुपुर बसुवारा सहित कई गांव का भ्रमण कर कलश शोभायात्रा यज्ञ स्थल पर पहुंचे. जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पंडितों के द्वारा कलश को स्थापित कराया गया. जहां रास्ते में कलश शोभायात्रा को देखने के लिये जगह-जगह लोगों की भीड़ लगी रही. वहीं यज्ञ में देवी देवताओं की 51 प्रतिमा स्थापित की गयी है. जिसे देखने से लग रहा है कि मानो जमीन पर स्वर्ग उतर आया हो. इस दौरान यज्ञ स्थल पर हवन कुंड बनाया गया है. इसमें सुबह शाम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन किया जायेगा. उसके अलावा रात्रि में कथा प्रवचन के लिए वृंदावन से आये नंदलाल शास्त्री जी महाराज भगवान की कथा कहेंगे. साथ ही रात्रि में रासलीला का भी आयोजन किया जायेगा. इतना बड़ा आयोजन शांतिपूर्ण रूप से संपन्न करवाने के लिए विष्णुपुर समेत आसपास गांव के लोग सक्रिय होकर लगे हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन