कनीय अभियंता ने भिखनपुर बांध के ध्वस्त तटबंध का किया निरीक्षण

Updated at : 17 Jul 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
कनीय अभियंता ने भिखनपुर बांध के ध्वस्त तटबंध का किया निरीक्षण

भिखनपुर डांड़ का तटबंधन हुआ क्षतिग्रस्त, प्रदर्शन शीर्षक से गुरुवार को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर पर विभाग ने संज्ञान लिया है

विज्ञापन

अमरपुर. भिखनपुर डांड़ का तटबंधन हुआ क्षतिग्रस्त, प्रदर्शन शीर्षक से गुरुवार को प्रभात खबर में प्रकाशित खबर पर विभाग ने संज्ञान लिया है. लघु सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता के निर्देश पर विभाग के कनीय अभियंता अशोक सिंह ने स्थल पर पहुंचकर ध्वस्त तटबंध का निरीक्षण किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पानी का दबाव कम होने पर इसकी मरम्मती का कार्य किया जायेगा. वहीं मौजूद किसानों ने कहा कि हर साल सरकारी योजनाओं की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है. यदि समय रहते वैकल्पिक तटबंध बना दिया गया होता, तो आज यह संकट उत्पन्न नहीं होता. वर्तमान हालात में रोपाई का समय गुजरता जा रहा है और जमीन सूखी पड़ी है. गोपालपुर-भीखनपुर सिंचाई परियोजना के तहत बनाये गये कच्चे तटबंध के ध्वस्त हो जाने से इलाके के किसान गहरे संकट में फंस गये हैं. बुधवार की रात तेज पानी के दबाव में कच्चा बांध टूट गया, जिससे भीखनपुर बांध में पानी नहीं पहुंच पाया और दस हजार एकड़ से अधिक खेतों की धान रोपाई अधर में लटक गयी. किसानों ने अविलंब ध्वस्त तटबंध की मरम्मती कराने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन