बांका में सरकारी नौकरी के सपनों पर आग का वार, होम गार्ड अभ्यर्थियों का Jumping Set जलकर राख
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 21 May 2026 3:42 PM
विज्ञापन
Banka News : होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के सपनों को बड़ा झटका लगा है. महीनों की मेहनत से तैयार किया गया जंपिंग सेट अचानक आग की भेंट चढ़ गया, जिसके बाद गांव के युवाओं में मायूसी छा गयी.
विज्ञापन
बाराहाट( बांका) से अजय कुमार झा की रिपोर्ट :
बांका जिले के बाराहाट प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर पंचायत के मखनपुर गांव में होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं का जंपिंग सेट आग लगने से पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया. ग्रामीण युवाओं ने सीमित संसाधनों और जुगाड़ के सहारे पुआल व भूसा से यह सेट तैयार किया था, जहां वे रोजाना शारीरिक अभ्यास करते थे.महीनों की मेहनत कुछ ही मिनटों में राख
जानकारी के अनुसार गांव के नहर किनारे कई महीनों से युवक होमगार्ड भर्ती की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक जंपिंग सेट में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा सेट जलकर राख हो गया.
युवाओं में छाई मायूसी
घटना के बाद तैयारी कर रहे युवाओं में निराशा का माहौल है. युवाओं का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे मेहनत कर भर्ती की तैयारी कर रहे थे, लेकिन इस घटना ने उनकी उम्मीदों को बड़ा झटका दिया है.असामाजिक तत्वों पर जताई आशंका
स्थानीय युवाओं ने आशंका जताई है कि किसी असामाजिक तत्व ने जानबूझकर आग लगाई हो सकती है. हालांकि अब तक घटना के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है.
पंचायत समिति सदस्य पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत समिति सदस्य मो. अराफात मौके पर पहुंचे और युवाओं से पूरी जानकारी ली.सहयोग का दिया भरोसा
मो. अराफात ने पीड़ित युवाओं को अपने निजी कोष से हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया. उन्होंने कहा कि युवाओं की तैयारी किसी भी परिस्थिति में रुकनी नहीं चाहिए और वे फिर से अभ्यास शुरू करें.
ग्रामीण क्षेत्रों में जुगाड़ से होती है तैयारी
ग्रामीण इलाकों में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले कई युवा संसाधनों की कमी के बावजूद खुद के बनाए उपकरणों से अभ्यास करते हैं. ऐसे में इस तरह की घटना ने स्थानीय युवाओं को भावुक कर दिया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










