अमरपुर के महादेव से 15 किलो का घंटा और कलश चोरी
Published by : AMIT KUMAR SINH Updated At : 21 May 2026 2:41 PM
Banka News : बांका के अमरपुर में प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. अज्ञात चोर मंदिर का भारी कांसे का घंटा और कलश उड़ा ले गए, जिसके बाद श्रद्धालुओं में आक्रोश है.
अमरपुर (बांका) से प्रीतम कुमार की रिपोर्ट : अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 स्थित प्रखंड मुख्यालय परिसर में बने सुप्रसिद्ध महादेव मंदिर में चोरी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. अज्ञात चोरों ने मंदिर के मुख्य द्वार पर लगा करीब 15 किलो वजनी कांसे का घंटा और 10 किलो का कलश चोरी कर लिया. घटना के बाद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में दहशत और नाराजगी का माहौल है.
सुबह सफाई करने पहुंचे श्रद्धालु ने देखा मामला
जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एक श्रद्धालु रोजाना की तरह मंदिर की साफ-सफाई करने पहुंचे थे. इसी दौरान उनकी नजर मंदिर के मुख्य द्वार पर गई, जहां लगा घंटा और कलश गायब था. घटना की जानकारी मिलते ही लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जुट गई.
डायल 112 पुलिस ने की जांच
घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मंदिर परिसर का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की.लगातार चोरी की घटनाओं से लोगों में डर
स्थानीय लोगों का कहना है कि मंदिर परिसर में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है. श्रद्धालुओं ने कहा कि धार्मिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन को गंभीर कदम उठाने चाहिए.
मंदिर सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. लोगों का कहना है कि प्रखंड मुख्यालय जैसे महत्वपूर्ण परिसर में स्थित मंदिर से भारी घंटा और कलश की चोरी होना सुरक्षा व्यवस्था की बड़ी चूक को दर्शाता है.रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग
मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










