इसलाहे मुआसरा कांन्फ्रेंस : जोगनी गांव में गूंजा भाईचारे और समाज सुधार का संदेश

Banka News: शंभुगंज के जोगनी गांव में आयोजित इसलाहे मुआसरा कांन्फ्रेंस में धर्म, समाज सुधार और आपसी भाईचारे का संदेश दिया गया. कार्यक्रम में बिहार-झारखंड के कई प्रसिद्ध शायर और धार्मिक हस्तियां शामिल हुईं.
शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट : बांका जिले के शंभुगंज प्रखंड अंतर्गत जोगनी गांव में इसलाहे मुआसरा कांन्फ्रेंस एवं नूरी ईदगाह के संगे बुनियाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही, जबकि कई प्रसिद्ध उलेमा, धार्मिक विद्वान और शायर भी शामिल हुए.
नूरी ईदगाह के संगे बुनियाद का आयोजन
कार्यक्रम के दौरान नूरी ईदगाह के संगे बुनियाद की रस्म अदा की गई. इस मौके पर हजरत सैय्यद मसरुर राजी विशेष रूप से भागलपुर से पहुंचे. वहीं पटना के इदारे सरया से सैयद अहमद रजा ने भी कार्यक्रम में शिरकत की.
पूर्व सांसद गुलाम रसूल बलियावी भी पहुंचे
कार्यक्रम में पूर्व राज्यसभा सांसद गुलाम रसूल बलियावी की मौजूदगी आकर्षण का केंद्र रही. उन्होंने सामाजिक एकता और धार्मिक सौहार्द पर जोर देते हुए लोगों को समाज में भाईचारे का संदेश दिया.शायरों ने पेश किया कलाम
कांन्फ्रेंस में बिहार और झारखंड से पहुंचे शायरों ने भी अपनी प्रस्तुति दी. इसमें मो अजमद रजा, मो दानिश रजा और नदीम रजा ने अपने कलाम से लोगों का दिल जीता.
स्थानीय कमेटी की रही अहम भूमिका
कार्यक्रम को सफल बनाने में जोगनी कमेटी के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही. आयोजन में मो सोहेल, मो तबरेज, मो महताब, जोगनी के इमाम मो नूर आलम, मो गालिब रजा, मो शाबीर और मो जावेद सहित कई लोग मौजूद रहे.सामाजिक सुधार और एकता पर दिया गया जोर
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने समाज में शिक्षा, नैतिकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया. आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










