बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात समेत नकदी चोरी

Updated:
विज्ञापन
बंद घर का ताला तोड़कर जेवरात समेत नकदी चोरी

सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ के समीप एक मकान से चोर ने जेवरात व नकदी की चोरी कर ली

विज्ञापन

बांका. सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत समुखिया मोड़ के समीप एक मकान से चोर ने जेवरात व नकदी की चोरी कर ली. गृहस्वामी ब्रह्मदेव साह ने बताया कि गत कुछ दिनों से उनकी पत्नी शोभा देवी बीमार चल रही है. जिसे चिकित्सक से दिखाने के लिए भागलपुर गये थे. इसी बीच चोर ने घर का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे सोना का जेवरात सहित नगदी की चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई तब पत्नी को चिकित्सक से दिखाकर अपना घर लौटा तो देखा कि कमरा में सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ है. इसके साथ गोदरेज भी खुला है और उसमें रखा सारा जेवरात आदि गायब है. वहीं पीड़ित व्यक्ति ने मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन