विकसित बिहार के लिए शिक्षित होना बेहद जरुरी - विकास वैभव

Updated at : 04 May 2025 9:37 PM (IST)
विज्ञापन
विकसित बिहार के लिए शिक्षित होना बेहद जरुरी - विकास वैभव

विकसित बिहार के लिए शिक्षित होना बेहद जरुरी - विकास वैभव

विज्ञापन

अमरपुर. शहर के एसडी पब्लिक स्कूल परिसर में रविवार को लेट्स इंस्पायर बिहार के बैनर तले युवा संवाद सह सम्मान समारोह आयोजित हुई. कार्यक्रम का उदघाटन मुख्य अतिथि आइपीएस पटना के आईजी विकास वैभव, विद्यालय के निदेशक मणिनारायण साह, रवि कुमार, मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजेश साहा, लेट्स इंस्पायर के दीपक तिवारी व ओपी सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व स्वागत गान से किया गया. कार्यक्रम में स्कूल के छात्र-छात्राओं तथा कसेरा डांस एकेडमी के छोटे-छोटे बच्चों ने लोकगीत एवं देशभक्ति संगीत पर मनमोहक नृत्य की प्रस्तुती देकर अतिथियों का मन मोह लिया. मौके पर आईपीएस विकास वैभव ने कहा बांका जिला ऐतिहासिक विरासत से भरपुर है. बांका जिले को विदेशों में भी पहचान मिले, इनके लिए सभी को जात-पात व भेदभाव को समाप्त कर एक साथ चलना होगा. कहा कि बिहार के नालंदा व विक्रमशिला विश्वविद्यालय में देश-विदेशों से छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण करने आते थे. लेकिन आज बिहार के लोग उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए दूसरे देश पलायन कर रहे हैं. लेट्स इंस्पायर का एक ही स्वप्न है कि 2047 तक ऐसे बिहार का निर्माण हो, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़े. कहा कि बिहार की जनसंख्या 14 करोड़ है, जिसमें 9 करोड़ युवाओं की संख्या है. देश में सभी राज्यों का सर्वे कराया गया. जिसमें सिक्किम राज्य के युवाओं की प्रतिमाह औसतन कमाई 48 हजार, दिल्ली की 38 हजार, तेलांगाना की 29 हजार व अन्य सभी राज्यों से सबसे कम बिहार की औसतन कमाई है. बिहार के व्यक्ति प्रतिमाह औसतन पांच हजार 28 रूपये की कमाई करते हैं. बिहार की अर्थव्यवस्था 14.5 प्रतिशत बढ़ गयी है फिर भी बिहार से पलायन रूकने का नाम नहीं ले रही है. पलायन रोकने के लिए बड़ी क्रांति लानी होगी. उन्होंने कहा कि लेट्स इंस्पायर नि:स्वार्थ भाव से जनसेवा करती आ रही है. लेट्स इंस्पायर तीन बिंदु पर कार्य कर रही है. जिसमें शिक्षा, द्यमिता व महिला सशक्तिकरण शामिल है. लेट्स इंस्पायर के तहत 14 जिला के अंदर 26 नि:शुल्क गार्गी विद्यालय संचालित है. जिसमें नौ विद्यालय महिला संचालित कर रही है. 2028 तक हर जिले में पांच-पांच उद्यमी स्टार्टर करने की योजना है. बिहार में बदलाव लाने के लिए सामाजिक परिवर्तन जरूरी है. कार्यक्रम के पश्चात आइपीएस विकास वैभव ने 10वीं व 12वीं की परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्राओं, समाजिक कार्यो में बेहतर प्रदर्शन करने वाले समाजसेवी को मोमेंटो व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर शिल्पा सोनी, कुमारी हनी, रामबालक शर्मा, रामकिशोर ईश्वर उर्फ कारू मुखिया, डॉ दिव्यानंद देव, चंदन चौधरी, डॉ राज आनंद, शंभु साह, प्रकाश अश्क, अशोक साह, शंकर महतो, मोनी साह, नागेश्वर राय, शुभम कुमार, सन्नी कुमार साह सहित लेट्स इंस्पायर के अन्य कार्यकर्ता व गणमान्य आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन