जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानों की जांच कर दिये कई निर्देश

Updated at : 17 Oct 2025 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन ने पटाखा दुकानों की जांच कर दिये कई निर्देश

????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को बौंसी बाजार के कई पटाखा दुकानों की व्यापक जांच की गयी.

विज्ञापन

बौंसी. दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला के निर्देश पर शुक्रवार को बौंसी बाजार के कई पटाखा दुकानों की व्यापक जांच की गयी. प्रखंड राजस्व अधिकारी शिवम राज और प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार के साथ-साथ बौंसी थाना के एसआइ और पुलिस बल के सहयोग से आधे दर्जन से ज्यादा दुकानों की जांच की गयी. आरओ और बीपीआरओ ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रशासन का उद्देश्य सुरक्षा मानकों की समीक्षा करना, अवैध रूप से संचालित दुकानों पर रोक लगाना तथा पटाखों के भंडारण और बिक्री में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है. जांच के दौरान एक दुकान में छोटी-मोटी अनियमितता पायी गयी, जिन पर सुधार के निर्देश दिए गए. हालांकि दुकानदारों के द्वारा लाइसेंस बनवा लिया गया है. प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे केवल वैध और सुरक्षित दुकानों से ही पटाखे खरीदें तथा निर्धारित समय सीमा के भीतर ही पटाखे जलाएं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन