शंभुगंज में नशेड़ी युवक चाकू दिखाकर करता था वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार

शंभुगंज में नशेड़ी युवक चाकू दिखाकर करता था वसूली, पुलिस ने किया गिरफ्तार
शंभुगंज. कुन्नथ गांव का एक युवक नशे का इतना आदी हो गया था कि नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर सड़क पर चाकू लेकर निकल जाता था. आने-जाने वाले ऑटो, टोटो या बाइक सवारों को रोककर उनसे सौ-दो सौ रुपये वसूलता था. नशे की हालत में वह ग्रामीणों से गाली-गलौज और झगड़ा भी करता था. घटना की शिकायत पर शंभुगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की व आरोपीत युवक को गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार शंभुगंज थाना कांड के अप्राथमिक आरोपी कुन्नथ गांव निवासी छोटू कुमार सिंह नशे का आदी था. पैसे के अभाव में वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट करता था. चार दिन पहले उसने अपने पिता बैद्यनाथ मंडल की पिटाई कर उन्हें घायल कर दिया था. पुलिस लगातार उस पर नजर रख रही थी. शनिवार को सूचना मिलने पर कि वह सड़क पर वाहनों को रोककर वसूली कर रहा है, तुरंत छापेमारी कर उसे पकड़ लिया गया. पुलिस ने बताया कि छोटू कुमार पर पहले से भी मामले दर्ज हैं. गिरफ्तार आरोपित को पुलिस अभिरक्षा में न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By सुभाष वैद्य
सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










