जीविका दीदी के सिलाई किये ड्रेस को पहनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे

Updated:
विज्ञापन
जीविका दीदी के सिलाई किये ड्रेस को पहनेंगे आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों को जीविका दीदी द्वारा सिलाई किये यूनिफॉर्म को दिया जायेगा.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर नामांकित बच्चों को जीविका दीदी द्वारा सिलाई किये यूनिफॉर्म को दिया जायेगा. बीपीएम द्वारा बताया गया कि सभी प्रशिक्षित जीविका दीदी को रोजगार से जोड़ने के लिये शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र में अनेक प्रकार का कार्य किया जा रहा हैं. उन्होंने बताया कि इसी क्रम में करसोप कलस्टर अंतर्गत प्रखंड परिसर स्थित ट्राइसम भवन में संचालित जागृति जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड करसोप में कपड़े सिलाई के लिए स्टिचिंग के केंद्र का उद्घाटन बीपीएम राजीव राय, सीएलएफ अध्यक्ष अर्चना देवी, सचिव सीता देवी द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार किया गया. बताया गया कि सीएलएफ के अंतर्गत आने वाली जीविका दीदी द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र पर पड़ने वाले सभी बच्चों का यूनिफॉर्म का सिलाई किया जायेगा. सभी सिलाई कार्य करने वाली जीविका दीदी को सीएलएफ करसोप द्वारा निर्धारित दर से उन सभी जीविका दीदी को मेहनताना का भुगतान उनके खाते पर किया जायेगा. इस मौके पर बीपीएम राजीव राय, सीसी अवधेश कुमार, पिंटू कुमार, सन्नी कुमार, सीएलएफ अध्यक्ष अर्चना देवी, सचिव सीता देवी, लेखापाल प्रीति सिंह, सीएफ अजीत कुमार, रंजन सिंह, जीविका दीदी नूतन कुमारी, बंटी कुमारी, चंदा कुमारी, मुस्कान कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी सहित अन्य थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन