जनगणना कार्य को लेकर मिला तीन दिवसीय प्रशिक्षण

Updated at : 14 Mar 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन
जनगणना कार्य को लेकर मिला तीन दिवसीय प्रशिक्षण

भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

बांका. भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित जनगणना 2027 के सफल एवं सुव्यवस्थित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शनिवार को संपन्न हो गया. प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रगणकों व सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया. और इसके तहत पहली बार स्थानीय स्तर पर पांच प्रगणकों व एक सुपरवाइजर को फील्ड ट्रेनिंग दी गयी. फील्ड ट्रेनिंग के दौरान उन्हें घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने की प्रक्रिया, प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की विधि एवं जनगणना से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की व्यावहारिक जानकारी दी गयी, ताकि जनगणना कार्य को सटीक, पारदर्शी एवं प्रभावी ढंग से संपन्न कराया जा सके. फील्ड प्रशिक्षण के बाद सभी प्रतिभागियों को सर्वेक्षण कार्य से संबंधित प्रक्रियाओं, दिशा-निर्देशों तथा डेटा संकलन की विधियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं नगर निकायों के प्रभार पदाधिकारियों एवं संबंधित तकनीकी पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को जनगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, प्रशासनिक व्यवस्था, तकनीकी पहलुओं के संबंध में विस्तार से अवगत कराया गया. इससे पूर्व चार्ज ऑफिसरों को विशेष रूप से पर्यवेक्षक एवं प्रगणक आइडी निर्माण, प्रशिक्षण बैच का निर्माण, प्रशिक्षण स्थल का निर्धारण, प्रशिक्षण तिथि तय करने एवं फील्ड ट्रेनर से संबंधित तकनीकी प्रक्रियाओं की जानकारी दी गयी. इसके अलावा डिस्ट्रिक्ट यूजर एवं एडमिन आइडी के निर्माण एवं उपयोग से संबंधित तकनीकी जानकारी भी दी गयी, ताकि डिजिटल प्रणाली के माध्यम से जनगणना से संबंधित कार्यों का संचालन सुचारू रूप से किया जा सके. साथ ही जनगणना के दौरान डेटा संकलन, निगरानी एवं रिपोर्टिंग की प्रक्रियाओं को भी विस्तार से समझाया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में जिला आइटी प्रबंधक प्रमोद कुमार चौधरी के द्वारा प्रतिभागियों को तकनीकी मॉड्यूल, पोर्टल के उपयोग, यूजर आइडी निर्माण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी. कार्यक्रम के दौरान जिला सांख्यिकी पदाधिकारी हरे राम प्रसाद, प्रशिक्षण कोषांग के संतोष कुमार रजक, प्रीतम चौधरी, रवि शंकर रवि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन