सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

Updated:
विज्ञापन
सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों का फूटा आक्रोश

शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत के मोकहरी बस्ती में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड क्षेत्र के करसोप पंचायत के मोकहरी बस्ती में सार्वजनिक भूमि पर कब्जा करने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे प्रकाश तांती, प्रमोद तांती, मनोज तांती, इंदू देवी, सीता देवी, रुबी देवी, सरिता देवी सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि गांव के मध्य करीब 10 डिसमिल भूमि है, जो सार्वजनिक है. वह भूमि छेदी तांती के नाम से है. छेदी तांती को कोई संतान नहीं हुआ. जीवन के अंतिम समय में छेदी ने अपनी जमीन आंगनबाड़ी, पुस्तकालय अथवा सार्वजनिक तौर पर उपयोग करने के लिए ग्रामीणों को मौखिक रूप में दे दिया. मौत होने के साथ ही पड़ोसी महेंद्र तांती निजी स्वार्थ के चलते कब्जा कर रहे हैं. जब इसकी शिकायत अंचल में किया तो उल्टे अंचल द्वारा ग्रामीणों को नोटिस भेज दिया. जिसके आक्रोश में शनिवार को सभी ग्रामीण गोलबंद होकर प्रखंड मुख्यालय पहुंच गये. ग्रामीणों ने महेंद्र तांती के अलावा प्रशासनिक अव्यवस्था के खिलाफ नारेबाजी करने लगे. प्रखंड कर्मियों एवं बुद्धिजीवियों के समझाने पर शांत हुआ. बीडीओ नीतीश कुमार ने बताया कि कुछ लोग शिकायत लेकर आये थे. सीओ एवं राजस्व अधिकारी हड़ताल पर हैं, जांच करवायी जायेगी.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन