खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा

Updated at : 14 Mar 2026 6:49 PM (IST)
विज्ञापन
खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखायी अपनी प्रतिभा

बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया में आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ.

विज्ञापन

बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया में खेल प्रतियोगिता का आयोजन

धोरैया. बीएन कॉलेज ऑफ एजुकेशन धोरैया में आयोजित खेल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ. इस मौके पर 100 मीटर दौड़ छात्रा, 200 मीटर दौड़ छात्र, संगीत कुर्सी प्रतियोगिता छात्रा के लिए एवं ध्वज के साथ रैली निकाल कर किया गया. विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में छात्रा के लिए नारंगी दौड़, गुल्ली चम्मच दौड़, सुई धागा दौड़, त्रिपाद दौड़, गोला फेक एवं छात्र के लिए जिलेबी दौड़, त्रिपाद दौड़, लंबी कूद, जैवलिन थ्रो, गोला फेक का आयोजन किया गया. प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले 100 मीटर दौड़ छात्रा में अर्चना कुमारी, काजल कुमारी, तुलसी प्रसाद, संध्या कुमारी, 200 मीटर दौड़ छात्र में राजेश कुमार, सुधांशु कुमार, मनीष कुमार, नारंगी दौड़ में स्नेहा कुमारी, रेशमी कुमारी, नेहा कुमारी, जिलेबी दौड़ में सुधांशु कुमार, नितेश कुमार, सौरभ कुमार, सुई धागा दौड़ में लकी कुमारी, बेबी कुमारी, निशु भारती, जेवलिन थ्रो ज्योतिष कुमार, राजेश एवं सुधांशु, साकेत कुमार गुल्ली चम्मच दौड़ नेहा कुमारी, काजल कुमारी, शिवानी कुमारी, गोला फेंक में ज्योतिष कुमार, आनंद भारती, नितेश कुमार एवं सुधांशु कुमार, रेशमी कुमारी, रिया कुमारी, खुशबू कुमारी,त्रिपाद दौड़ में काजल कुमारी एवं हिमालया राज, लकी कुमारी एवं नेहा कुमारी, शिवानी एवं काजल कुमारी, नितेश कुमार एवं सुधांशु कुमार, शिवम कुमार एवं धर्मवीर, लक्ष्मण कुमार एवं साकेत कुमार, संगीत कुर्सी दौड़ में सोनाली कुमारी, वर्षा कुमारी, सोनम प्रिया विजयी रही.

प्रशासनिक पदाधिकारी सह बीएड संघ के अध्यक्ष डॉ अमर कुमार साहा ने सभी प्रशिक्षुओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल में कोई हारता जीतता नहीं है, हमेशा खेल और खिलाड़ी जीतता है. इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ शालिनी सिंह, निशु कुमारी, डॉ कुंदन कुमार, डॉ धर्मेंद्र लाल, डॉ अजितेश कुमार साहा, गोपाल कृष्ण कुमार, डॉ वीर सिंह, अजय कुमार गौतम, विनीत कुमार, राकेश तिवारी, दिलीप साहा, उमेश कुमार शामिल रहे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन