जमीन विवाद में पति-पत्नी व उनके पुत्र को पीटकर किया जख्मी

जमीन विवाद में पति-पत्नी व उनके पुत्र को पीटकर किया जख्मी
अमरपुर. थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव में जमीन विवाद में पति-पत्नी व उनके पुत्र को पीटकर जख्मी कर देने का मामला सामने आया है. जख्मी बबलू साह, उनकी पत्नी पार्वती देवी व पुत्र आशुतोष कुमार का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया. मामले को लेकर अस्पताल में ईलाजरत जख्मी बबलू साह ने बताया कि ढाई डिसमल जमीन को लेकर उनका पड़ोसी धतुरी साह के साथ विवाद चल रहा था. मामले को लेकर उन्होंने थाना परिसर में आयोजित जनता दरबार में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी. दोनो पक्षो के द्वारा प्रस्तुत कागजात का अवलोकन करते हुए सीओ ने उनके पक्ष में फैसला देते हुए जमीन की मापी कराने का निर्देश दिया. जख्मी ने बताया कि उन्होंने सरकारी अमीन से जमीन की मापी भी करा लिया और अपनी जमीन पर कार्य करने गया तो धतुरी साह, अभिषेक कुमार, कृष्ण कुमार अपने अन्य परिजनों के साथ लाठी डंडा से प्रहार करते हुए जख्मी कर दिया. जबकि बीच-बचाव करने आये तो उक्त लोगो ने उन्हें भी पीटकर जख्मी कर दिया. मामले को लेकर जख्मी ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










